Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » पीएचसी सेंटर मखियाली पर आशा, आंगनबाड़ी, एएनएम को दिया प्रशिक्षण

पीएचसी सेंटर मखियाली पर आशा, आंगनबाड़ी, एएनएम को दिया प्रशिक्षण

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

पी एच सी सेंटर मखियाली में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत पीसीपीएनडीटी अधिनियम अभियान के तहत आशा, आंगनबाड़ी एवं एएनएम कार्यकर्ताओं का क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

यह कार्यक्रम हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन के कार्मिकों तथा श्रीमती बीना शर्मा के मार्गदर्शन में एवं पीएचसी पर उपस्थित एमओआईसी डॉ. अन्नु चौधरी एवम मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के प्रांत सयोंजक फैजुर रहमान तथा समस्त स्टाफ के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का उद्देश्य पीसीपीएनडीटी अधिनियम की गहन जानकारी प्रदान कर कार्यकर्ताओं को सशक्त करना तथा उन्हें समाज में भ्रूण लिंग चयन जैसी कुप्रथाओं के प्रति जागरूक करना रहा। प्रशिक्षण में उपस्थित आशा, आंगनबाड़ी एवं एएनएम कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की शपथ दिलायी गई इसी के साथ साथ संकल्प लिया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को और अधिक सशक्त बनाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल