मुजफ्फरनगर । हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

पावर कारपोरेशन के एसई मनोज कुमार यादव के नेतृत्व में टीम ने मीरापुर के गांव राजपुर कलां में छापेमारी की है। इस दौरान टीम ने 14 लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकडा है। इनके खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
बुधवार को अधीक्षण अभियन्ता मनोज कुमार यादव, मीरापुर उपखण्ड अधिकारी कृष्ण मोहन कुमार, जानसठ उपखण्ड अधिकारी चंदन कुमार चौबे व सिटी की टीम ने गांव राजपुर कलां में छापेमारी की है। हाई लॉस फीडर पर विद्युत चोरी रोकने के लिए छापेमारी करते हुए गंभीरता से घर व प्रतिष्ठानों की जांच पडताल की गई है । छापेमारी में 14 उपभोक्ताओं को पकड़ा गया जो केबिल में कट लगाकर या अतिरिक्त केबिल डालकर अवैध रूप से बिजली का उपयोग कर रहे थे। इनके खिलाफ तुंरत प्राथमिकी दर्ज करायी गयी। इस अभियान में अधीक्षण अभियन्ता मनोज कुमार यादव, मीरापुर उपखण्ड अधिकारी कृष्ण मोहन कुमार, जानसठ उपखण्ड अधिकारी चंदन कुमार, अवर अभियन्ता अनिल कुमार रविश कुमार वर्मा, सतीश कुमार, रामलाल, पंकज कुमार शाह, संजय कुमार तथा संविदाकर्मी मौजूद रहे।







