मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

पावर कारपोरेशन के द्वारा बिजली सप्लाई को दुरूस्त रखने के लिए लाइनों के ऊपर आ रहे पेडों की कटाई व छटाई कराई जा रही है। एसडीओ अक्षय कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार एक सितम्बर को 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र रामपुर तिराहा की 33 केवी की लाईन के समीप वृक्षों की शाखाओं की कटाई एवं छटाई का कार्य वन विभाग के द्वारा किया जाना प्रस्तावित है। जिस कारण 33 केवी लाईन का शट-डाउन रहेगा। इस लाईन का शट डाउन प्रात: 07 बजे से प्रात: 11 बजे तक लिया जायेगा। इस दौरान ग्राम रामपुर, शेरपुर, बामनहेडी, शाहबुद्दीनपुर, मिमलाना एवं बझेडी आदि गांव की आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

Author: hindustancitynews
Post Views: 65






