Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » नगर पालिका में पकडा गया डीजल का बडा खेल, चेयरपर्सन ने लिया संज्ञान, सफाई निरीक्षक को बनाया पर्यवेक्षक

नगर पालिका में पकडा गया डीजल का बडा खेल, चेयरपर्सन ने लिया संज्ञान, सफाई निरीक्षक को बनाया पर्यवेक्षक

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

नगर पालिका में डीजल का खेल प्रकाश में आया है। कूडा वाहनों में डाले जाने वाले डीजल के खेल का नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने पकडा है। वहीं इसकी सूचना नगर पालिका ईओ को भी दी। उधर उक्त कर्मचारी का पर्दाफाश होने पर वह तत्काल प्रभाव से चेयरपर्सन के पास पहुंचा और उसने नगर स्वास्थ्य अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए। चेयरपर्सन ने इस मामले में गंभीरता से संज्ञान लेते हुए सफाई निरीक्षक वैशाली को वाहनों के डीजल की जिम्मेदारी पर्यवेक्षक के रूप में सौंपी है।
नगर पालिका में पिछले काफी समय से वाहनों में डीजल के नाम पर बडा खेल होता आ रहा है। जिसमें कुछ कर्मचारी और अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध बनी हुई है। नगर पालिका में आए नए नगर स्वास्थ्य अधिकारी अजय कुमार शाही ने स्वयं इस खेल को पकडा है। उन्होंने कुछ डीजल की ऐसी पर्चिया पकडी है। जिन पर गाडी नम्बर तक नहीं लिखा हुआ था। उन्होंने इस खेल की सूचना ईओ को दी। उधर उक्त कर्मचारी चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के पास पहुंच गया। उसने चेयरपर्सन को बताया कि वह वाहनो में डीजल आदि की पर्ची भरकर ड्राईवरो को देकर उनके काम को चैक करने का कार्य करता है। वह पिछले दस वर्षों से इस कार्य को पूरी ईमानदारी कर्तव्यनिष्ठा से कर रहा है। नवनियुक्त डॉक्टर अजय कुमार शाही द्वारा महिने के तीन लाख रुपए मांगे जा रहे है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी अजय कुमार शाही ने बताया कि उनके द्वारा डीजल का खेल पकडा गया है। जिस कारण उक्त कर्मचारी उन पर आरोप लगा रहा है, जो निराधार है। अजय कुमार शाही ने बताया कि मैंने करीब चार से पांच लीटर डीजल कम करा दिया है। अभी भी प्रतिदिन की तरह काम हो रहा है। कोई डीजल की डिमांड बढी सामने नहीं आयी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल