मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज
नगर पालिका के द्वारा फ्रेश वेस्ट का निस्तारण शुरू करा दिया गया है। आयुषी हाईजीन एंड केयर प्राइवेट लि. कम्पनी के द्वारा फ्रेश वेस्ट का निस्तारण किया जा रहा है। इस कम्पनी को छह माह के लिए टेंडर दिया गया है। इसके बाद नगर पालिका स्वयं की मशीनें स्थापित कर फ्रेश वेस्ट का निस्तारण कराएगी।
शहरी क्षेत्र में प्रतिदिन करीब 234 मीट्रिक टन कूडा निकलता है। वर्तमान में चल रही कांवड यात्रा को लेकर फ्रेश वेस्ट में काफी बढोत्तरी हुई है। नगर पालिका के द्वारा फ्रेश वेस्ट का टेंडर आयुषी हाईजीन एंड केयर प्राइवेट लि. कम्पनी को दिया गया है। इस कम्पनी को नगर पालिका ने छह माह के लिए टेंडर दिया है। कम्पनी के द्वारा फ्रेश वेस्ट का निस्तारण किया जा रहा है। अब किदवईनगर में स्थित एटूजेड प्लांट पर कूडे के पहाड नहीं बनेंगे। उधर नगर पालिका भी फ्रेश वेस्ट के निस्तारण के लिए ट्रोमल मशीनें खरीदने जा रही है। जिसकी तैयारियां चल रही है। नगर पालिका 15वें वित्त आयोग की धनराशि से ट्रोमल मशीनें खरीदेगी। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। आयुषी हाईजीन एंड केयर प्राइवेट लि. कम्पनी का काम खत्म होने के बाद नगर पालिका स्वयं की मशीनें लगाकर फ्रेश वेस्ट का निस्तारण कराएगी।
नगर पालिका ईओ ने बताया
आयुषी हाईजीन एंड केयर प्राइवेट लि. कम्पनी के द्वारा फ्रेश वेस्ट का निस्तारण किया जा रहा है। इस कम्पनी को छह माह के लिए टेंडर दिया हुआ है। नगर पालिका फ्रेश वेस्ट के निस्तारण के लिए स्वयं की ट्रोमल मशीनें खरीदने जा रही है। कम्पनी का समय पूर्ण होने पर नगर पालिका फ्रेश वेस्ट का निस्तारण कराएगी।
डा. प्रज्ञा सिंह, ईओ नगर पालिका



