Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » डीएम ने जनगणना-2027 के प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, लोगों से की स्व-गणना अभियान में प्रतिभाग करने की अपील

डीएम ने जनगणना-2027 के प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, लोगों से की स्व-गणना अभियान में प्रतिभाग करने की अपील

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

जनगणना-2027 को लेकर सोमवार को डीएम सुनील कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट प्रांगण से जनगणना प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये वाहन जनपद स्तर के साथ-साथ तहसील एवं विकासखंड स्तर पर पहुंचकर लोगों को जनगणना और स्व-गणना अभियान के प्रति जागरूक करेंगे।
डीएम सुनील कुमार सिंह ने जनपद के सभी निवासियों से स्व-गणना अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान है, जिसमें प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है। लोगों को स्व-गणना के माध्यम से अपनी जानकारी दर्ज कराने और इस राष्ट्रीय कार्य में सहयोग करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। जनगणना अभियान के लिए ‘हमारी जनगणना, हमारा भविष्य’ का संदेश दिया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 16 से 30 नवंबर 2026 तक स्व-गणना की प्रक्रिया चलेगी, जबकि एक दिसंबर 2026 से चार जनवरी 2027 तक जनसंख्या की गणना की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी सुनील कुमार सिंह ने जनगणना-2027 के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से सेल्फी भी ली। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व एवं जिला जनगणना अधिकारी गंभीर सिंह ने भी सेल्फी लेकर अभियान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल