Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » योगी सरकार ने किया धान क्रय नीति में किया बदलाव, किसानों के चहरे खिले

योगी सरकार ने किया धान क्रय नीति में किया बदलाव, किसानों के चहरे खिले

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के द्वारा एक पत्र लिखकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को किसानों को समर्थन मूल्य पर धान बेचने में आ रही समस्याओं पर ध्यान आकर्षण कराया था। मंडल स्तर पर आयोजित प्रदर्शन में भी इस मांग को प्रमुखता से उठाया गया। सरकार ने भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के पत्र का संज्ञान लेकर किसानों को पंजीकरण में छूट प्रदान करते हुए पिछले वर्ष की व्यवस्था को लागू किए जाने हेतू शासन के खाद्य एवं रसद अनुभाग-4 द्वारा शासनादेश जारी किया गया है। धान क्रय नीति में बदला किया गया है। जिससे किसानों को राहत मिलेगी। भाकियू अ. के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेन्द्र मलिक ने बताया कि इस संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर आभार जताया गया है।
उन्होंने बताया कि एग्रीस्टैक एवं डिजिटल क्रॉप सर्वे में आ रही तकनीकी त्रुटियों (गलत फसल दर्ज होना, गाटा संख्या संबंधी गड़बड़ी आदि) के कारण धान खरीद पंजीकरण से वंचित किसानों की समस्याओं के संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र भेजा गया था। संगठन ने मांग की थी कि तकनीकी त्रुटियों का दंड किसानों को न मिले और उन्हें पूर्व की भांति पंजीकरण व धान बिक्री की सुविधा प्रदान की जाए। सरकार ने किसानों की इस व्यावहारिक समस्या पर त्वरित व संवेदनशील संज्ञान लिया। शासन के खाद्य एवं रसद अनुभाग-4 द्वारा जारी शासनादेश के माध्यम से धान क्रय नीति में महत्वपूर्ण संशोधन करते हुए निर्णय लिया गया है। जिन किसानों की फार्मर आईडी बनी है और वे संतुष्ट हैं, तो उस पर पंजीकरण कर लें। संतुष्ट न होने की स्थिति में गत वर्ष की भांति पंजीकरण प्रक्रिया अपनाई जाए। सरकार के इस किसान-हितैषी निर्णय से प्रदेश के लाखों किसानों को बड़ी राहत मिली है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल