Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » मेडिकल कॉलेज के चार मेडिकल स्टोरों पर हाई रेट में दवाइयां बेचने का आरोप

मेडिकल कॉलेज के चार मेडिकल स्टोरों पर हाई रेट में दवाइयां बेचने का आरोप

मुजफ्फरनगर। हिंदुस्तान सिटी न्यूज

नेशनल हाईवे-58 स्थित बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज के खिलाफ दवाइयों की कीमतों को लेकर गंभीर शिकायत सामने आई है। पीड़ित ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर आरोप लगाया कि ₹15 कीमत वाली दवाई के लिए करीब ₹2500 वसूले जा रहे हैं। पीड़ित ने सीएमएस पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मेडिकल स्टोर के लाइसेंस अपने रिश्तेदारों को दिलवाए गए हैं और कॉलेज परिसर में संचालित चार मेडिकल स्टोरों पर महंगे दामों पर दवाइयां बेची जा रही हैं। मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग उठाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल