Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » यूपी में अब हिंसक प्रदर्शन और रिज़ीम चेंज जैसे प्रदर्शनों में शामिल होने वाले युवाओं को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी

यूपी में अब हिंसक प्रदर्शन और रिज़ीम चेंज जैसे प्रदर्शनों में शामिल होने वाले युवाओं को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी

लखनऊ। हिंदुस्तान सिटी न्यूज

उत्तरप्रदेश में सरकारी नौकरी पाने वाले सावधान हो जाइए , यूपी में अब हिंसक प्रदर्शन और रिज़ीम चेंज जैसे प्रदर्शनों में शामिल होने वाले युवाओं को सरकारी नौकरी नहीं मिलेगी , प्रमुख सचिव M देवराज ने इस संबंध में नई नीति जारी की है , इसके तहत सरकारी विभागों के साथ निगमों , परिषदों , शैक्षिक संस्थानों , स्वायत निकायों , उपक्रमों , पंचायती और स्थानीय निकायों में होने वाली सीधी भर्ती की नियुक्तियों के लिए एकीकृत व्यवस्था लागू होगी , पहले से लंबित मामलों का निस्तारण भी इसी नीति के आधार पर किया जाएगा , नई नीति जारी होने के साथ प्रभावी हो गई है , शासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को इसका कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए है , नियुक्ति प्राधिकारी अभ्यर्थी का पूरा विवरण DG इंटेलिजेंस , grh जनपद के DM और उन जिलों के डीएम को भेजेंगे , जहा अभ्यर्थी पिछले 5 वर्षों में किसी भी समय एक वर्ष से अधिक रहा हो , डीएम जिला पुलिस प्रमुख से रिपोर्ट लेकर अपनी रिपोर्ट नियुक्ति प्राधिकारी को भेजेंगे , सामान्य मामलों में पुलिस और स्थानीय अभिसूचना इकाई अभिलेखों के आधार पर जांच करेगी , अभ्यर्थी की भौतिक उपस्थिति, पूछताछ या अतिरिक्त दस्तावेज की जरूरत नहीं होगी , कुल मिलाकर देश विरोधी, हिंसक प्रदर्शन और रिज़ीम चेंज वाले प्रदर्शन में शामिल होने वाले युवाओं को सरकारी नौकरी नहीं मिलेगी, इसमें ये भी साफ किया गया है की राजनीतिक प्रदर्शनों में शामिल होने वाले युवाओं पर लागू नहीं होगा !!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल