Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » अर्जुन अवार्डी एवं ओलंपिक पदक विजेता एथलीट प्रीति पाल को किया सम्मानित

अर्जुन अवार्डी एवं ओलंपिक पदक विजेता एथलीट प्रीति पाल को किया सम्मानित

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

जिलाधिकारी उमेश मिश्रा मुजफ्फरनगर एवं मुख्य विकास अधिकारी / अपर जिलाधिकारी  वित्त एंव राजस्व  गम्भीर सिंह के निर्देशन में भूपेंद्र सिंह प्रभारी जिला क्रीडा अधिकारी मुजफ्फरनगर ने एशियन गेम में मेडलिस्ट प्रीति पाल को उनके ग्राम हाशिम पूरा मुजफ्फरनगर पहुंचकर पटका ,प्रतीक चिन्ह एवं बुके देकर सम्मानित किया।

प्रीति पाल ने जापान में आयोजित हुए 2026 एशियन गेम्स में 100 मीटर एवं 200 मीटर दौड़ में रजत पदक प्राप्त किया इस अवसर पर जापान से मुजफ्फरनगर लौटने पर जिला अधिकारी महोदय एवं मुख्य विकास अधिकारी महोदय के निर्देशन में प्रीति पाल को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर उपक्रीड़ा अधिकारी  पूनम विश्नोई , चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम की प्रशिक्षक मनीष कुमार  प्रदीप कुमार  सुशील कुमार  रेणु कुमारी भावना राकेश कुमार आदि ने भविष्य के लिए और 2028 लॉस एंजेलिस ओलंपिक में पदक जीतने के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल