Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » किसानों के लिए खुशखबरी: 30 अक्टूबर को जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी

किसानों के लिए खुशखबरी: 30 अक्टूबर को जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

उप कृषि निदेशक प्रमोद सिरोही ने बताया कि 30 अक्टूबर को पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी हो रही है। गुजरात के बनासकांठा में आयोजित होने वाले पीएम किसान उत्सव दिवस में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा पीएम किसान की 24वी किस्त जारी की जाएगी। जिसका सजीव प्रसारण जनपद में विभिन्न स्थानों पर देखने को मिलेगा।
उन्होंने बताया कि जनपद के सभी किसानों को विकासभवन सभागार, जनपद के समस्त ग्राम सभाओ, विकास खण्डों,तहसील, जिला स्तर , एफपीओ, कृषि मण्डी, प्रधानमंत्री कृषि समृद्धि केन्द्रो उक्त कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया जाएगा। गुजरात के बनासकांठा पीएम किसान उत्सव दिवस में प्रधानमंत्री द्वारा पीएम किसान की 24 वी किस्त जारी की जाएगी। सभी पात्र किसानों के खातों में दो-दो हजार की धनराशि पहुंचेगी। उन्होंने सभी किसानों से उक्त कार्यक्रम में प्रतिभाग कर 30 अक्टूबर को गुजरात के बनासकांठा में आयोजित होने वाले पीएम किसान उत्सव दिवस में प्रधानमंत्री द्वारा पीएम किसान की 24वी किस्त जारी करने का सजीव प्रसारण देखने का अनुरोध किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल