दिल्ली। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: 5 राज्यों में चुनाव से पहले अधिकारियों के तबादले के निर्देश

चुनाव आयोग ने गोवा, मणिपुर, पंजाब, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले तबादला नीति जारी की है।
निर्देशों के मुताबिक, चुनाव से जुड़े अधिकारियों को उनके गृह जिले में तैनात नहीं किया जाएगा।
एक जिले में निर्धारित अवधि पूरी कर चुके अधिकारियों का भी तबादला करना होगा।
पुलिस, आबकारी, परिवहन और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों पर भी ये निर्देश लागू होंगे।
आयोग ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों और मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा है।
Author: हिंदुस्तान सिटी न्यूज़
Post Views: 111






