Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » सिंचाई विभाग के ठेकेदार 20 करोड का भुगतान न होने पर धरने पर बैठे

सिंचाई विभाग के ठेकेदार 20 करोड का भुगतान न होने पर धरने पर बैठे

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

करीब 20 करोड से अधिक का भुगतान न होने पर मंगलवार को सिंचाई विभाग के ठेकेदार सिंचाई विभाग के डाक बंगले पर धरने पर बैठ गए। 24 घंटे के अंदर 11 सूत्रीय मांग पूरी न होने पर ठेकेदारों ने अनिश्चितकालीन धरने की घोषणा की है। मांग-पत्र में वित्तीय वर्ष 2025-26 और 2026-27 में कराए गए विकास कार्यों के भुगतान सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए गए हैं।
ठेकेदार जितेन्द्र कुमार और अभिषेक बंसल ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में ठेकेदारों द्वारा कराए गए कार्यों का पूर्ण लंबित भुगतान सुनिश्चित किया जाए। वहीं, वित्तीय वर्ष 2026-27 में टीआर एवं एसआर मद के अंतर्गत कराए गए कार्यों का भी पूरा भुगतान किया जाए। ठेकेदारों ने बिना अनुबंध गठित किए कराए गए कार्यों के संबंध में नियमानुसार आवश्यक अनुबंधीय कार्रवाई पूरी कर भुगतान सुनिश्चित किया जाए। इसके अलावा सहायक अभियंता स्तर पर वित्तीय वर्ष 2026-27 में कराई गई नई निविदा प्रक्रिया से संबंधित सभी दस्तावेज नियमानुसार उपलब्ध कराने और अनुबंध गठन में पूर्ण पारदर्शिता बरती जाए। जून और जुलाई 2026 के दौरान ठेकेदारों द्वारा कराए गए नाला संबंधी कार्यों का लंबित भुगतान भी शीघ्र किया जाए। किसी भी मद में स्वीकृत बजट आवंटन से अधिक राशि के अनुबंध गठित न किए जाएं और वित्तीय नियमों का पालन किया जाए। वित्तीय वर्ष 2026-27 की निविदा प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा ठेकेदारों के साथ समान व्यवहार करने पर भी जोर दिया गया है। इस दौरान रजनीश मलिक, प्रवीण, राकेश गुप्ता, अनिल कुमार, कुलदीप चौधरी, वीरपाल मलिक, पप्पू पंडित, योगीराज, विक्रांत कुमार, जय कुमार, सुशील कुमार, आदेश कुमार, नवीन कुमार, राजकुमार आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल