Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » लापरवाह दस कर्मचारियों से एडीएम ने तीन दिन के अंदर मांगा स्पष्टीकरण

लापरवाह दस कर्मचारियों से एडीएम ने तीन दिन के अंदर मांगा स्पष्टीकरण

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईओसी (इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर) कंट्रोल रूम में लगाई गई ड्यूटी से अनुपस्थित रहने के मामले में जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गंभीर सिंह ने लापरवाही बरतने वाले दस कर्मचारियों को नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं विभागीय जांच शुरू कर दी है।
जिलाधिकारी कार्यालय के आदेश के तहत जिले के विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों की ड्यूटी ईओसी/कंट्रोल रूम में शिफ्टवार लगाई गई थी। संबंधित कर्मचारियों को फोन, व्हाट्सएप और कार्यालय के माध्यम से ड्यूटी की सूचना दिए जाने का उल्लेख पत्र में किया गया है। इसके बावजूद निर्धारित तिथियों पर कर्मचारी ड्यूटी से अनुपस्थित रहे। प्रशासन ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए संबंधित विभागों से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए हैं। जनता इंटर कॉलेज कुटेसरा के लिपिक प्रशांत शर्मा, गंग नहर के कनिष्ठ सहायक रवि कुमार, एसडी डिग्री कॉलेज के लिपिक रविंद्र सिंह, जल निगम के वरिष्ठ सहायक अंकुर जैन, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय के सहायक लेखाकार विजय वर्मा, गंग नहर के अवर अभियंता विवेक चौधरी, लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड में तैनात वरिष्ठ सहायक अतुलेश चंद्र शर्मा, एसडी इंटर कॉलेज मीरापुर के कनिष्ठ सहायक रणजीत सिंह, जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय के गन्ना पर्यवेक्षक ललित कुमार तथा एसडी डिग्री कॉलेज, मु.ननगर के लिपिक नीतीश गोयल से स्पष्टीकरण मांगा गया है। प्रशासन ने संबंधित कर्मचारियों को तीन दिन के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल