Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव द्वारा वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव द्वारा वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

डॉ सत्येंद्र कुमार चौधरी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफ्फरनगर द्वारा स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालयमें स्थापित वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र में उपलब्ध व्यवस्थाओं पीड़ित एवं जरूरतमंद महिलाओं को प्रदान की जा रही सुविधाओं तथा संबंधित अभिलेखों का बारीकी से निरीक्षण किया डॉ सत्येंद्र कुमार चौधरी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफ्फरनगर ने केंद्र में आने वाली बालिकाओं एवं महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही विधिक सहायता, काउंसलिंग, चिकित्सा सुविधा ,सुरक्षा एवं अन्य सेवाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की उन्हें संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया की सखी वन स्टॉप सेंटर में आने वाली प्रत्येक महिला एवं बालिका के साथ संवेदनशीलता एवं सम्मानजनक व्यवहार किया जाए तथा उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए निरीक्षण के दौरान केंद्र में रखे गए अभिलेख एवं पंजिकाओं का भी अवलोकन किया साथ ही साथ साफ सफाई सुरक्षा व्यवस्था एवं महिलाओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए डॉ सत्येंद्र कुमार चौधरी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा कहा कि सखी वन स्टॉप सेंटर संकट की स्थिति में बालिका, महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण सहारा है यहां आने वाली प्रत्येक पीड़ित महिला को एक ही स्थान पर आवश्यक सहायता, परामर्श ,विधिक मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाता है उन्होंने कर्मचारियों को निर्देशित किया कि महिलाओं की गोपनीयता और गरिमा का विशेष ध्यान रखते हुए उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए साथ ही साथ सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर महिला हेल्पलाइन 1090 सखी वन स्टॉप सेंटर 181 चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 एवं विधिक हेल्पलाइन नंबर 15100 का प्रचार प्रसार किया जाए निरीक्षण के दौरान लिपिक राजेश अवस्थी जी पैरालीगल वालंटियर गौरव मालिक एवं धनीराम जी सखी स्टॉप सेंटर से काउंसलर संगीता चौधरी, सुषमा ,रजनी एवं पुलिस चौकी स्टॉफ उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल