Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » 15 मिनट में खत्म हो गया किसान दिवस, पहुंचे मात्र पांच किसान

15 मिनट में खत्म हो गया किसान दिवस, पहुंचे मात्र पांच किसान

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

जिला पंचायत के सभागार में आयोजित किसान दिवस में गुरुवार को किसानों की संख्या बहुत की कम रही है। किसान दिवस के लिए पूरे जनपद से मात्र पांच किसान ही सभागार में पहुंचे है। जिला पंचायत के सभागार में उपस्थित एडीएम वित्त एंव राजस्व समेत 12 अधिकारियों ने पांच किसानों की शिकायतों को सुना है। किसानों की संख्या बहुत कम होने के कारण किसान दिवस मात्र 15 मिनट में ही खत्म हो गया। किसान दिवस में सबसे मुख्य समस्या पर्यावरण के प्रदूषित होने को लेकर आयी है। मोरना क्षेत्र में चल रहे कोल्हूओं में पन्नी, प्लास्टिक और कूडा आदि जलाया जा रहा है। किसान दिवस में प्रदूषण विभाग से कोई अधिकारी मौजूद नहीं रहा है।


गुरुवार को जिला पंचायत के सभागार में एडीएम वित्त एंव राजस्व गंभीर सिंह की अध्यक्षता में किसान दिवस का शुभांरभ हुआ है। किसान दिवस में कृषकों को गत किसान दिवस की शिकायतों के निस्तारण की जानकारी दी गयी तथा वर्तमान में उनके ग्राम/परगाना से जुडी समस्याओं को सुना गया एवं लिखित रूप में प्रत्यावेदन प्राप्त किये गये। किसान दिवस में गन्ना विभाग से जुडी समस्या को किसान भजन लाल द्वारा की माता प्रेमो खाता सं०-129,319 में जमीन कम दर्शाकर पर्ची कम कर दी। माता के नाम पहले पर्ची व बोन्ड बनवाने हेतु प्रार्थना पत्र प्राप्त किया गया। बिजली विभाग से जुडी समस्या को पीडीत राजबीर सिंह द्वारा विधुत खम्बो पर मोटा केबिल (रबडिंग तार) लगवाने तथा झूठी एफआईआर को निरस्त करने तथा संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु प्रार्थना पत्र प्राप्त किया गया। प्रदूषण विभाग से जुडी समस्या में ग्राम शुक्रताल, विकास खण्ड मोरना में संचालित कोल्हूओ में गन्ने की पत्ती एवं खोई जलाने के बजाय पन्नी एवं कचरे का प्रयोग किया जा रहा है। जिसका क्षेत्र में प्रदूषण फैल रहा है तथा आसपास में रहने वालो के लिये समस्या उत्पन्न होने की समस्या का समाधान करने हेतु शिकायत की गयी। नगर पालिका से संबंधित शिकायत सदर क्षेत्र की शमशान घाट के पास के मन्दिर के बराबर के रास्ते पर पुल का निर्माण कराने हेतु प्रार्थना पत्र प्राप्त किया गया। नालों तथा सड़को की सफाई न होना इत्यादि समस्यॉए किसानो द्वारा किसान दिवस में रखी गयी। किसान दिवस में उप कृषि निदेशक प्रमोद सिरोही, क्षेत्राधिकार नईमंडी सहित अन्य संबंधित विभाग के अधिकारीगण मौजूद रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल