Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » 25, 30 अक्टूबर व 1 नवंबर को होगी PET की परीक्षा, डीएम की बैठक

25, 30 अक्टूबर व 1 नवंबर को होगी PET की परीक्षा, डीएम की बैठक

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

आगामी प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए आज जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी  उमेश मिश्रा की अध्यक्षता सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक, कार्यदायी संस्था के साथ कि जिला पंचायत सभागार में कि बैठक।


​बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 की परीक्षा दिनांक 25 अक्टूबर 30 अक्टूबर एवं 1 नवंबर 2026 को 3 दिवसीय परीक्षाएं कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा 25.10.2026 (रविवार)
समयः पूर्वाह्न 10.00 बजे से मध्याह्न 12.00 बजे तक (प्रथम पाली) अपराह्न 03.00 बजे से सायं 05.00 बजे तक (द्वितीय पाली) परीक्षा तिथि: 30.10.2026 (शुक्रवार) समयः पूर्वाह्न 10.00 बजे से मध्याह्न 12.00 बजे तक (प्रथम पाली) अपराह्न 03.00 बजे से सायं 05.00 बजे तक (द्वितीय पाली) एवं परीक्षा तिथिः 01.11.2026 (रविवार)
समयः पूर्वाह्न 10.00 बजे से मध्याह्न 12.00 बजे तक (प्रथम पाली) अपराह्न 03.00 बजे से सायं 05.00 बजे तक (द्वितीय पाली में होगी।
उन्होंने परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सेक्टर मजिस्ट्रेट व स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापकों को कड़े दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा से पूर्व सभी तैयारियां सुनिश्चित की जाए और परीक्षा के दिन सभी कार्मिक निर्धारित समय से पूर्व परीक्षा केंद्र पर पहुंचना सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि जिस तरह पूर्व में बहुत सी परीक्षाएं शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराई थी, ठीक उसी तरह यह भी आगामी प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026
को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराएं।

जिलाधिकारी ने पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हों। परीक्षा केंद्रों के आसपास कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों के कक्षों और परिसर में सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता अनिवार्य बनी रहें ।
जिलाधिकारी ने सेक्टर मजिस्ट्रेट व स्टेटिक मजिस्ट्रेट तथा केंद्र व्यवस्थापक से कहा कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने में सबसे अहम भूमिका होती है। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने कहा की परीक्षार्थियों बाहर से आएंगे उनके लिए पीने की पानी शौचालय महिला पुरुष अलग-अलग हो तथा हेल्प डेस्क की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

​उन्होंने कहा की परीक्षार्थियों की सघन तलाशी के बाद ही उन्हें केंद्र में प्रवेश दिया जाए। मोबाइल, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ या अन्य कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा केंद्र के अन्दर ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
​जिलाधिकारी ने कहा कि PET परीक्षा की गरिमा और शुचिता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। यदि कोई भी असामाजिक तत्व या सॉल्वर गैंग परीक्षा में व्यवधान डालने या शुचिता भंग करने का प्रयास करेगा, तो उसके खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन  देश दीपक सिंह उप जिलाधिकारी कलेक्ट्रेट कृष्णकांत जिला विद्यालय निरीक्षक हरिकेश यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार आयोग के समन्वय अधिकारी, जिला बंदोबस्त चकबंदी अधिकारी सहित अन्य अधिकारी, सेक्टर मजिस्ट्रेट,स्टेटिक मजिस्ट्रेट केंद्र व्यवस्थापक सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल