भोपाल/छतरपुर। हिंदुस्तान सिटी न्यूज

मध्यप्रदेश के छतरपुर में SDM के पद पर तैनात रहीं निशा बांगरे ने एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्होंने सरकार से अपनी सेवा में बहाली की मांग की है और कहा है कि उनकी जिंदगी 10 साल पीछे चली गई है।

बता दें कि निशा बांगरे 2023 में सिस्टम बदलने के लिए राजनीति में आने की बात कहकर SDM पद से इस्तीफा दिया था। उन्होंने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की थी, लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला।
अब उनका राजनीति से मोहभंग हो गया है और उन्होंने शासन से फिर से सेवा में बहाल करने की मांग की है।
Author: हिंदुस्तान सिटी न्यूज़
Post Views: 300






