Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » 656 गांव में गन्ना सट्टा सर्वे प्रदर्शन कार्यक्रम के लिए लगाई गई 226 टीमें

656 गांव में गन्ना सट्टा सर्वे प्रदर्शन कार्यक्रम के लिए लगाई गई 226 टीमें

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

उप गन्ना आयुक्त सहारनपुर मंडल ओपी सिंह के द्वारा ग्राम ढासरी में चल रहे गन्ना सर्वे प्रदर्शन कार्य के निरीक्षण किया गया। मौके पर उपस्थित किसानों से वार्ता करते हुए उनके सुझाव भी लिये। उप गन्ना आयुक्त ने किसानों से वार्ता करते हुए कहा कि पेराई सत्र 2026-27 के लिए गन्ना सर्वेक्षण का कार्य पूर्ण हो चुका है जो 01 मई से प्रारम्भ हुआ था। गन्ना सर्वे के दौरान जो भी ऑकड़े प्राप्त हुये हैं, उसके आधार पर गन्ना सट्टा आगणित करते हुये वर्तमान में ग्राम स्तरीय सर्वे एवं सट्टा प्रदर्शन कार्यक्रम 20 जुलाई से 30 अगस्त 2026 तक चलाया जा रहा है। जनपद मुजफ्फरनगर में 656 ग्रामों गन्ना सट्टा सर्वे प्रदर्शन कार्यक्रम के लिए 226 टीमें लगाई गई हैं। इस कार्यक्रम के अंतर्गत गन्ना विकास विभाग के कर्मचारी गन्ना किसानों को उनके गन्ना सर्वे एवं सट्टे से संबंधित कुल 63 बिंदुओं पर आंकड़े दिखाकर उनसे अभिमत प्राप्त कर रहें है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए उप गन्ना आयुक्त ने बताया कि सहारनपुर मण्डल के सभी विभागीय और चीनी मीलों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि यदि किसी किसान को 63 कॉलम से संबंधित आंकड़ों में किसी बिन्दु पर आपत्ति है तो किसान से आपत्ति प्राप्त करते हुये रजिस्टरमें दर्ज कराकर नियमानुसार यथोचित निस्तारण किया जायेगा। इस दौरान गन्ना विकास विभाग के गन्ना पर्यवेक्षकों एवं चीनी मिलो के गन्ना सर्वेयर संयुक्त रूप से ग्राम स्तरीय सर्वे / सट्टा प्रदर्शन कार्यक्रम को संचालित कर रहे हैं। इस कार्य का आकस्मिक निरीक्षण अपने अपने क्षेत्रों में गन्ना समितियों के सचिव, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक, जिला गन्ना अधिकारी, द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने बताया की स्वयं वह भी आकस्मिक निरीक्षण कर रहे हैं। उप गन्ना आयुक्त ने किसानों से अपील की है कि वे ग्राम स्तरीय सर्वे-सट्टा प्रदर्शन मेला में अपनी कृषि योग्य भूमि, गन्ना प्रजाति, मोबाईल नम्बर, बेसिक कोटा एवं बैंक खाता आदि महत्वपूर्ण विवरणों की सही जानकारी कर ले और कोई विवरण गलत होने की स्थिति में गन्ना पर्यवेक्षको को आवश्यक दस्तावेज एवं प्रार्थना-पत्र देकर मौके पर ही अपडेट करा लें। उन्होंने किसानों को यह भी जानकारी दी गई कि पेराई सत्र 2026-27 के लिये 30 सितम्बर, 2026 तक बनाये गये गन्ना समिति के सदस्यों को ही गन्ना आपूर्ति की सुविधा मिलेगी। उन्होंने गन्ना किसानों को उन्नत गन्ना खेती के सम्बन्ध में तकनीकी जानकारियां भी दी। इसके पश्चात उप गन्ना आयुक्त ने ग्राम छछरोली के किसान ब्रजवीर राठी के खेत पर लगी गन्ना पौधशाला का भी निरीक्षण किया और आवश्यक दिशानिर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल