Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » दिन का चेन और रात की नींद छीन नहीं बिजली कटौती, उपभोक्ताओं में भारी रोष

दिन का चेन और रात की नींद छीन नहीं बिजली कटौती, उपभोक्ताओं में भारी रोष

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

भीषण गर्मी और उमस के बीच शहर में लगातार रात्रि में हो रही बिजली कटौती ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। शहर के कई इलाकों में घंटों बिजली गुल रहने से आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक शिकायतें मिमलाना रोड, शामली रोड, गांधी कॉलोनी और महावीर चौक बिजलीघरों से जुड़े क्षेत्रों से सामने आ रही हैं। जहां बार-बार बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों में बिजली विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है।
शहर के मोहल्ला रामलीला टिल्ला, आबकारी क्षेत्र, नई मंडी, गांधी कॉलोनी, खालापार, किदवईनगर, केशवपुरी, मल्हूपुरा, महमूदनगर, रामपुरी, साकेत, ब्रह़मपुरी, कच्ची सड़क, आनंदपुरी, इन्द्रा कालोनी, पटेलनगर, लक्ष्मण विहार, जैन मिलन विहार, गौशाला रोड, वकली रोड, पीठ बाजार, प्रेमपुरी, कृष्णापुरी, जाट कालोनी सहित कई मोहल्लों में दिन और रात के समय लगातार बिजली कटौती हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार बिना किसी पूर्व सूचना के बिजली काट दी जाती है, जिससे घरों में लगे बिजली उपकरणों के खराब होने का खतरा बना रहता है। रात में बार-बार बिजली जाने से लोगों की नींद पूरी नहीं हो पा रही। दिन में बिजली कटौती के कारण शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पेयजल संकट भी गहरा रहा है। कई क्षेत्रों में ट्रिपिंग की समस्या भी लगातार बनी हुई है। बिजली आने के कुछ ही देर बाद फिर आपूर्ति बाधित हो जाती है, जिससे लोगों को बार-बार परेशानी झेलनी पड़ रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल