मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा तथा संबंधित को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश।


कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारीगण के साथ शिव चौक, बझेडी फाटक, अस्पताल तिराहा, भूराहेड़ी चेक पोस्ट, गंगनहर पुल, भोपा नहर पुल आदि स्थानों पर कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन, प्रभावी यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग, संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को सतर्क एवं मुस्तैद रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए कांवड़ यात्रा मार्ग पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कराने तथा किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
इस दौरान यात्रा मार्ग पर चल रहे शिवभक्त कांवड़ियों से वार्ता कर उनकी कुशलक्षेम पूछी गई तथा उन्हें सुरक्षित एवं अनुशासित ढंग से यात्रा संपन्न करने की शुभकामनाएं दीं। साथ ही श्रद्धालुओं को यातायात नियमों का पालन करने एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन करने की अपील की गई। इस दौरान सीडीओ मुजफ्फरनगर कमल किशोर कंडारकर, पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महादिक अक्षय संजय सहित अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।






