Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » के. जी. बी. वी. की छात्राएं बढ़ा रही हैं कदम, खिलाड़ी बनखेलों में दिखा रहीं हैं दम

के. जी. बी. वी. की छात्राएं बढ़ा रही हैं कदम, खिलाड़ी बनखेलों में दिखा रहीं हैं दम

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

डीएम उमेश मिश्रा एवं मुख्य विकास अधिकारी  कंडारकर कमल किशोर देशभूषण के निर्देशन में जिलाधिकारी कार्यालय में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय नगरीय क्षेत्र सर्कुलर रोड मुजफ्फरनगर से वर्ष 2025-26 में आयोजित हुई प्रदेश स्तरीय खो-खो खेल प्रतियोगिता में 04 विजेता बालिकाओ/ खिलाड़ियों कु0 नंदिनी, कु0 सृष्टि, कु0 निशा, कु0 खनक को अपर जिलाधिकारी न्याययिक सुशील कुमार यादव द्वारा स्पोर्ट्स किट देकरउत्साहवर्धन किया गया। उक्त अवसर पर प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी  भूपेंद्र सिंह यादव, संदीप कुमार जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी,  राजीव कुमार सदस्य ( बाल कल्याण समिति) ने उपरोक्त बालिकाओ/ खिलाड़ियों को राष्ट्रीय/ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त करने हेतु एवं उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

उक्त अवसर पर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की अध्यापिका रजनी एवं मोनिका तोमर एवं जिला खेल कार्यालय के स्टाफ की उपस्थिति रही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल