रामपुर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार एवं उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल (डेलिगेशन) आज रामपुर पहुँचा। प्रतिनिधिमंडल में चरथावल विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक पंकज मलिक शामिल रहे।

प्रतिनिधिमंडल ने मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय से जुड़े विषय पर विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित पक्षों से चर्चा की। इस दौरान शिक्षा के अधिकार, संविधान की मूल भावना तथा गरीब, पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक एवं वंचित वर्ग के छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर गंभीर विचार-विमर्श किया गया।
विधायक पंकज मलिक ने कहा कि समाजवादी पार्टी शिक्षा और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर सदैव मजबूती से खड़ी रही है। उन्होंने कहा कि छात्रों के अधिकारों की रक्षा तथा संविधान के मूल्यों को सुरक्षित रखने के लिए पार्टी का संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।
समाजवादी पार्टी ने स्पष्ट किया कि शिक्षा के अधिकार और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए पार्टी हर स्तर पर जनता की आवाज़ बुलंद करती रहेगी।





