Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » व्यापारियों ने डीएम के समक्ष रखी शहर में वाहन पार्किंग और वॉटर लीकेज की समस्या

व्यापारियों ने डीएम के समक्ष रखी शहर में वाहन पार्किंग और वॉटर लीकेज की समस्या

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

डीएम उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में आज ‘व्यापार बंधु’ की बैठक विकास भवन में आयोजित हुई ।
बैठक में जिलाधिकारी ने व्यापारियों की स्थानीय समस्याओं को सुनते हुए, संबंधित विभागों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि व्यापारिक क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं, सुचारू विद्युत व परिवहन व्यवस्था, जल-भराव, साफ-सफाई और आपूर्ति से संबंधित सभी समस्याओं का समयबद्ध व प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए। बैठक में भगत सिंह रोड हनुमान मन्दिर के पीछे आधे कटे खंभे एवं न्यू मण्डी में चांदवाली चौराहे से समस्त बाजार की नाली और बाजार में जल-भराव की समस्या का समाधान कराया गया। विद्युत विभाग से नगर में विद्युत संचालन से संबंधित समस्याओं का प्राथमिकता पर समाधान करने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने नगर पालिका ई० ओ० को शहर के मुख्य स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था करने एवं जहाँ-जहाँ वाटर लॉगिन की समस्या है, उन पर लगातार निगरानी करते हुए समय से समाधान करने हेतु निर्देशित किया ।
बैठक का संचालन  शोभित श्रीवास्तव, उपायुक्त, राज्य कर, (प्रशासन) द्वारा किया गया।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी कंधार कर कमल किशोर देशभूषण, उपायुक्त उद्योग जैस्मिन,  कमल किशोर कंडारकर,उपायुक्त, राज्य कर, (प्रशासन)  शोभित श्रीवास्तव सहित विभिन्न विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारीगण व व्यापारी संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल