Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » डीएम ने की जिला उद्योग बन्धु समिति के साथ बैठक, महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर हुआ मंथन

डीएम ने की जिला उद्योग बन्धु समिति के साथ बैठक, महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर हुआ मंथन

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक डीएम उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। बैठक में अध्यक्ष  द्वारा प्रस्तुत एजेण्डा के विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की गयी। जिसके लिए अध्यक्ष  द्वारा सभी सम्बन्धित अधिकारियों को प्रकरण निस्तारण के निर्देश दिये गये। बैठक में प्रस्तुत समस्या जानसठ रोड पर नैराना विद्युत सब-स्टेशन की 500 मी० लिंक रोड के निर्माण एवं पोल शिफ्टिंग हेतु प्रतिनिधि परियोजना निदेशक एन०एच०ए०आई० द्वारा अवगत कराया गया कि दोनों कार्यों के लिए प्रस्ताव मुख्यालय भेज को भेज दिया गया है स्वीकृति मिलते ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा।

वहलना चौक के पास बी के टाइल्स के पास लिंक रोड निर्माण के सम्बन्ध में अधिशासी अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया है कि इस कार्य हेतु टेंडर हो चुका है। जल्द ही कार्यादेश जारी कर दिया जाएगा।
इसके अलावा बैठक में मौजूद विद्युत विभाग के अधिकारियों को उद्यमियों के साथ मासिक बैठक करते हुए विभाग से सम्बन्धित सभी समस्याओं को दूर करने हेतु निर्देशित किया गया।
नोडल अधिकारी लोक निर्माण विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि धंधेडा रोड से इंडस्ट्रीज की तरफ जाने वाली सड़क के चिन्हांकन हेतु उप जिलाधिकारी को पत्र लिखा गया है। अध्यक्ष  द्वारा चिन्हांकन कार्य जल्द शुरू करने हेतु कहा गया।अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत, मु०नगर को मै० राधा गोविन्द ऑटोमोबाइल्स प्रा०लि० मु०नगर की एन०ओ०सी० / मानचित्र सम्बन्धित विभागों से आख्या लेते हुए जारी करने के निर्देश दिये गये।
गत बैठक में अध्यक्ष  द्वारा ग्राम लच्छेड़ा में मिल्टेक इंडस्ट्रीज के सामने नए पोल लगाकर विद्युत तार ऊपर कराने के लिए निर्देशित किया गया था। नोडल अधिकारी विद्युत विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि उस स्थान का सर्वे कर लिया गया है जल्द ही नए पोल लगवाकर समस्या का समाधान करा दिया जाएगा
इसके अलावा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में हुए प्लेसमेंट की प्रगति की भी समीक्षा की गई।

बैठक में अध्यक्ष  द्वारा सभी औद्योगिक संगठनों का आह्वान किया कि औद्योगिक आस्थान के मुख्य मार्ग पर सौन्दर्यकरण कार्य में एम०डी०ए० एवं नगर पालिका के साथ मिल कर कार्य करें।
बैठक का संचालन उपायुक्त उद्योग जैस्मीन द्वारा किया गया।
बैठक में सहायक आयुक्त उद्योग आशीष कुमार द्वारा एक जनपद एक व्यंजन योजना के बारे में योजना में नामित सभी सदस्यों के साथ चर्चा की गई। जिलाधिकारी महोदय द्वारा इस योजना में पात्र व्यक्तियों का आवेदन करने के लिए निर्देशित किया गया।
अन्त में सधन्यवाद बैठक समाप्त की गयी।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी महोदय सहित जिला स्तर के सभी अधिकारीगण के अतिरिक्त सभी औद्योगिक संगठनों के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल