मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

बुधवार को विकास भवन के सभागार में सीडीओ कंडारकर कमल किशोर देशभूषण की अध्यक्षता में भूजल सप्ताह के अन्तर्गत भूजल की बैठक आयोजित हुई। बैठक में पानी की बचत को लेकर महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा हुई है।


सीडीओ ने सिंचाई विभाग के उपस्थित अधिकारी को निर्देश दिये गये कि वह गिरते भूजल स्तर से प्रभावित विकास खण्ड क्षेत्रो में सिंचाई हेतु सतही जल यथा नहर, रजवाहे एवं गूलो में मॉग के अनुरूप पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करे, जिससे भूगर्भ जल का दोहन न्यूनतम हो सके। ग्राम विकास विभाग एवं पंचायती राज विभाग के अधिकारियो को निर्देश दिये गये कि वह 01 हैक्टेयर से कम क्षेत्रफल वाले तालाबों की जल भण्डारण क्षमता बढानें हेतु प्रभावी कार्ययोजना बनाकर कार्यवाही करें। जिससे अधिक से अधिक वर्षा जल का संचयन एवं भूगर्भजल रिचार्ज को बढ़ावा दिया जा सके। उन्होंने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को राष्ट्रीय जल मिशन जल शपथ ग्रहण करायी गई। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण का करें संकल्प, इसका नहीं है कोई विकल्प। लघु सिंचाई के प्रभारी सहायक अभियन्ता अजय कुमार ने कहा कि जल प्रकृति द्वारा प्रदान की गयी अमूल्य सम्पदा है। जिसके बिना धरती पर किसी भी वनस्पति या जीव की कल्पना करना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि सभी अपने अपने विभाग के शासकीय भवन पर रूफटॉप रेनवाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली का निर्माण अनिवार्य रूप से करे। यदि उनके पास फंड की व्यवस्था नही है तो लघु सिंचाई विभाग को प्रस्ताव उपलब्ध कराये। बैठक में जिला विकास अधिकारी दिग्विजय नाथ तिवारी, जिला वनाधिकारी अभिनव राज, उपनिदेशक कृषि प्रमोद सिरोही आदि अधिकारी मौजूद रहे।





