मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

जिला पंचायत के सभागार में धरने पर बैठे किसानों की सीडीओ कंडारकर कमल किशोर देश भूषण के साथ सफल वार्ता हुई है। सीडीओ ने किसानों की सभी मांगे पूरा कराने का आश्वासन दिया है। सीडीओ ने बिजली विभाग के अधिकारियों को किसानों की सभी समस्याओं का समाधान कराने के निर्देश दिए है। सीडीओ ने किसानों से कहा कि यदि कोई समस्या हो तो वह सीधे मुझे फोन कर सकते है। उधर एसपी देहात ने भी किसानों को आश्वासन दिया है। भाकियू जिलाध्यक्ष नवीन राठी ने बताया कि सीडीओ और एसपी देहात के साथ सफल वार्ता हुई है। वार्ता में मिल आश्वासन के बाद धरने को समाप्म कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि भाकियू राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत शाम पांच बजे डीएम आफिस से चले गए थे। उन्हें कहीं बाहर जाना था।

Author: हिंदुस्तान सिटी न्यूज़
Post Views: 137





