मेरठ। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि० ऊर्जा भवन मेरठ मे आयोजित संभव जन-सुनवाई में, विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए उनके प्रभावी एवं स्थाई समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रबन्ध निदेशक रवीश गुप्ता (आई०ए०एस०) ने कहा कि प्रत्येक शिकायत का समाधान गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ किया जाए, जिससे उपभोक्ताओं की समस्याओं का स्थाई समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

जन-सुनवाई के दौरान मीटर, बिल, नया संयोजन, पोल एवं अन्य विद्युत सेवाओं से संबंधित कुल 34 शिकायतें एवं प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। कई मामलों का समाधान तत्काल कराकर, उपभोक्ताओं को राहत प्रदान की गई जबकि शेष मामलों के शीघ्र निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
प्रबन्ध निदेशक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि उपभोक्ताओं की समस्याओं का केवल निस्तारण नही स्थाई समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होनें अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का विश्लेषण कर, उनके मूल कारणों की पहचान कर शिकयातों का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होनें अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि शिकायतों के समाधान हेतु, गुणवत्ता की नियमित समीक्षा की जाए तथा किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी या लापरवाही के प्रति जवाबदेही सुनिश्चित की जाए।
जन-सुनवाई मे डिस्कॉम के वरिष्ठ अधिकारियों एवं विभागीय अधिकारियों की सकिय भागीदारी रही। इस अवसर पर आशु कालिया निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन), संजय जैन निदेशक (वाणिज्य), एन०के० मिश्र निदेशक (तकनीकी), स्वतंत्र कुमार तोमर निदेशक (वित्त) उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त जन सुनवाई मे अनुराग भल्ला अधीक्षण अभियन्ता, अभिषेक सिंह अधीक्षण अभियन्ता, मनोज कुमार अधीक्षण अभियन्ता, सोनम सिंह स्टाफ आफिसर, सौरभ मंगला अधिशासी अभियन्ता, प्रशान्त सोनी अधिशासी अभियन्ता एवं अन्य अधिशासी अभियन्ता, उपखण्ड अधिकारी आदि ने भी सक्रिय योगदान दिया।





