Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » स्कूली बच्चों के बीच पहुंचे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, किया मार्ग दर्शन

स्कूली बच्चों के बीच पहुंचे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, किया मार्ग दर्शन

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जनपद के ब्लॉक सदर व नगर क्षेत्र मुज़फ्फरनगर के अंतर्गत परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया गया।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी  संदीप कुमार द्वारा जनपद के ब्लॉक सदर व नगर क्षेत्र मुज़फ्फरनगर के अंतर्गत परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण द्वारा किया गया, निरीक्षण के दौरान निम्न स्थिति पाई गई-

1 कंपोजिट विद्यालय (1-8) बीबीपुर (नगर क्षेत्र मुज़फ्फरनगर) के निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजिका का अवलोकन करने पर श्री राहुल मेहता स०अ० आकस्मिक अवकाश पर पाए गए, कार्यरत अन्य स्टाफ उपस्थित मिला, पंजीकृत 138 बच्चों के सापेक्ष 119 बालक-बालिका उपस्थित पाए गए। विद्यालय में बालक-बालिका शौचालय क्रियाशील अवस्था में तथा पीने के पानी की समुचित व्यवस्था है। अधिकांश बच्चे यूनिफॉर्म में मिले, मध्यान्ह भोजन निर्धारित मेनू के अनुसार बनाया जा रहा है। विद्यालय की भौतिक स्थिति एवं शैक्षिक स्तर संतोषजनक है। कक्षा 6 में बच्चों से अंग्रेजी पुस्तक वाचन कराया वह कक्षा 8 में बच्चों से गणित के प्रश्न पूछे गए बच्चों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का सही उत्तर दिया गया। विद्यालय में स्मार्ट क्लास में इको क्लब संचालित है सभी कक्षाओं में शिक्षण अधिगम सामग्री पर्याप्त मात्रा में है।
2.प्राथमिक विद्यालय सिलाजुड़ी (सदर)के निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजिका का अवलोकन करने पर कार्यरत समस्त स्टाफ उपस्थित मिला। विद्यालय में नामांकित कुल 97 बच्चों के सापेक्ष 81 बालक-बालिकाएं उपस्थित मिले। विद्यालय की भौतिक स्थिति संतोषजनक, शैक्षिक स्तर में गुणात्मक सुधार की आवश्यकता है। बच्चे आंशिक रूप से यूनिफॉर्म में पाए गए, सभी बच्चे प्रतिदिन यूनिफॉर्म पहनकर विद्यालय आए, इस हेतु प्रधानाध्यापक को निर्देशित किया गया, साथ ही विद्यालय की रंगाई-पुताई व पेंटिंग का कार्य एक सप्ताह के भीतर पूर्ण करने के लिए भी प्रधानाध्यापक को कठोर रूप से निर्देशित किया गया। बालक-बालिका शौचालय क्रियाशील अवस्था में हैं, स्वच्छ/पीने योग्य पानी की व्यवस्था है।
3.उच्च प्राथमिक विद्यालय (6-8) सिलाजुडी (सदर) के निरीक्षण दौरान उपस्थिति पंजिका का अवलोकन करने पर श्रीमती गजाला इंoअo व श्रीमती मीनाक्षी गुप्ता सoअo चिकित्सा अवकाश पर पाई गई, कार्यरत अन्य स्टाफ उपस्थित मिला। पंजीकृत कुल 30 बच्चों के सापेक्ष 19 बालक-बालिकाएं उपस्थित पाए गए, बालक-बालिका शौचालय क्रियाशील अवस्था में है, पीने योग्य पानी की व्यवस्था है। बच्चे आंशिक रूप से यूनिफॉर्म में पाए गए, इंचार्ज प्रभारी अध्यापक प्रतिदिन सभी बच्चों का यूनिफॉर्म में आना सुनिश्चित कराये। विद्यालय की भौतिक स्थिति एवं शैक्षिक स्तर संतोषजनक है। मध्याहन भोजन निर्धारित मेन्यू के अनुसार बनाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल