बुलंदशहर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

बुलंदशहर के औरंगाबाद की लखावटी पुलिस चौकी के पास नहर पटरी पर सिपाही ने सरकारी रायफल ठोड़ी पर रखकर की आत्महत्या कर ली। आगरा के रहने वाले 2025 बैच का सिपाही सुधीर कुमार फैंटम पर ड्यूटी के दौरान घटना को दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सूत्रों का कहना है कि सिपाही डिप्रेशन में चल रहा था। उधर बुलंदशहर में कांस्टेबल सुधीर सुसाइड केस में पुलिसवालों पर कार्रवाई। थानेदार समेत तीन पुलिस कर्मियों पर गिरी गाज। आला अफसरों के आदेश के बाद थानेदार राहुल चौधरी, मुंशी अंकित गुर्जर और सुधीर को सस्पेंड किया गया है।

Author: हिंदुस्तान सिटी न्यूज़
Post Views: 129





