मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

कांवड यात्रा की ड्यूटी में लापरवाही करना और उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करना मोरना ब्लाक के चार सफाई कर्मचारियों को भारी पड गया। डीपीआरओ रेनू श्रीवास्तव ने कार्रवाई करते हुए चारों सफाई कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है।
कांवड यात्रा को लेकर संबंधित प्रत्येक विभाग के द्वारा तैयारियां की जा रही है। डीपीआरओ रेनू श्रीवास्तव के द्वारा भी कांवड मार्ग का निरीक्षण करते हुए स्वच्छ पेयजल, साफ-सफाई, सामुदायिक शौचालयों एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को गंभीरता से परखा जा रहा है। इस दौरान डीपीआरओ रेनू श्रीवास्तव को मोरना ब्लाक के चार सफाई कर्मचारियों की लापरवाही देखने को मिली है। उक्त चार सफाई कर्मचारी ड्यूटी से गायब मिले है। वहीं चारों सफाई कर्मचारियों के द्वारा अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन न करके उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना की है। इस मामले में डीपीआरओ रेनू श्रीवास्तव ने कार्रवाई करते हुए सफाई कर्मचारी बिन्नू, विमलेश, सचिन कुमार और कंवरपाल को निलम्बित कर दिया है।

इन्होंने बताया
कांवड यात्रा की ड्यूटी में लापरवाही करने और उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने पर मोरना ब्लाक के चारों सफाई कर्मचारियों को निलम्बित किया गया है। यदि कांवड यात्रा के दौरान किसी भी अधिकारी और कर्मचारी की लापरवाही प्रकाश में आयी तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
रेनू श्रीवास्तव, डीपीआरओ मुजफ्फरनगर





