मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

कर्नल राजीव चौहान अ०प्रा० जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी द्वारा जनपद मुजफफरनगर के भूतपूर्व सैनिको, सैनिक आश्रितो, शहीद सैनिको की पत्नियो को सूचित किया है कि 17 जुलाई 2026 समय प्रातः 11.00 बजे कार्यालय जिला सैनिक कल्याण एंव पुनर्वास, मु०नगर में बैठक का आयोजन किया जा रहा है। अतः आप सभी से अनुरोध है कि आप अपनी निम्नलिखित समस्याओ के निराकरण हेतु इस बैठक में समय से उपस्थित होकर लिखित में अपनी समस्याओ का ब्यौरा प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि भूमि विवाद संबंधी समस्या। पुलिस सुरक्षा संबंधी समस्या। बैंक से ऋण संबंधी समस्या। पेंशन संबंधी समस्या। शिक्षा संबंधी समस्या। चिकित्सा संबंधी समस्या । आर्थिक अनुदान संबंधी समस्या। सैनिको से प्राप्त अन्य प्रकार की शिकायतो का निराकरण किया जाएगा ।

Author: हिंदुस्तान सिटी न्यूज़
Post Views: 65





