मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल व जिला अध्यक्ष भाजपा सुधीर सैनी तथा मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण की अध्यक्षता में आज आत्मा योजना की गवर्निंग बोर्ड एवं जिला भूम एवं जल संरक्षण समिति की बैठक विकास भवन के सभागार में आयोजित हुई।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कृषि विभाग में संचालित आत्मा योजना मिलेट्स योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन (न्यूट्रीसीरियल्स), नेशनल मिशन ऑन एडिबिल आयेंल (आयेंल सीडस), सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन, स्वच्छता एक्शन प्लान, नमामि गंगे, नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग, कृषि सूचना तन्त्र के सुदृढीकरण एवं कृषक, त्वरित मक्का विकास, किसान पाठशाला, योजनान्तर्गत गत वर्षों में किये गये कार्यों की समीक्षा की गयी। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा इस वर्ष आत्मा योजना मिलेट्स योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन (न्यूट्रीसीरियल्स), नेशनल मिशन ऑन एडिबिल आयॅल (आयेंल सीडस), सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन, स्वच्छता एक्शन प्लान, नमामि गंगे, नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग, कृषि सूचना तन्त्र के सुदृढीकरण एवं कृषक, त्वरित मक्का विकास, किसान पाठशाला, एवं कृषि विभाग में संचालित अन्य योजनाओं के अनुमोदन हेतु एवं जिला भूमि, जल संरक्षण समिति की बैठक में पंडित दीन दयाल उपाध्याय किसान समृद्धि योजनाए खेत तालाब योजना एवं मनरेगा की परियोजनाओं में कराये जाने वाले कार्य की भी समीक्षा की गयी एवं इस वर्ष की योजनाओं के अनुमोदन हेतु प्रस्तुतिकरण किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष डा० वीरपाल निर्वाल, के द्वारा कृषि विभाग द्वारा कराये गये विगत वर्ष में कराये गये कार्यों की सरहाना करते हुए मिलेट्स योजनान्तर्गत, रेसिप प्रतियोगता एवं अन्य कार्यकम को कराते हुए मोटे अनाज के उत्पादन को बढ़ाने हेतु अधिक से अधिक कृषको को जागरूक किया जाए एवं भूमि संरक्षण व जल संरक्षण का ** महत्व बतलाते हुए उनके द्वारा इस पर अधिक से अधिक कार्य कराने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। जिला अध्यक्ष भाजपा सुधीर सैनी, द्वारा कृषि विभाग के द्वारा संचालित प्राकृतिक खेती को महत्वपूर्ण बताते हुए विभाग द्वारा प्रचार प्रसार के माध्यम से कृषको को प्राकृतिक खेती करने के लिए प्रेरित करने की उपेक्षा की गई।
जिला कृषि अधिकारी द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड संतृप्तीकरण अभियान में 23 जुलाई तक सभी विभागों को अपने से सम्बंधित किसानो को किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए प्रेरित किया गया।
बैठक में जिला मन्त्री भाजपा जोगोन्द्र गुर्जर, उप कृषि निदेशक, मुजफ्फरनगर प्रमोद सिरोही, जिला कृषि अधिकारी, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी / सहायक निदेशक मत्स्य / कृषि विज्ञान केन्द्र बघरा एवं चित्तौडा, जनपद-मुजफ्फरनगर एवं कृषि से जुडे अन्य विभागो के अधिकारियों आदि द्वारा प्रतिभाग किया गया।






