मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

बुधवार की रात्रि करीब आठ बजे से हो रही बारिश अब आफत बनती जा रही है। करीब 14 घंटे से लगातार हो रही बारिश से शहर और देहात क्षेत्र में पानी ही पानी हो गया है। जलभराव के कारण लोग काफी परेशान है। शहर के मोहल्ला रामपुरी, जनकपुरी, कच्ची सड़क, शाहबुद्दीनपुर रोड, आबकारी, प्रेमपुरी, कृष्णापुरी, खालापार, किदवईनगर, करीम नगर, अम्बा विहार, शिव चौक, कोर्ट रोड, अंसारी रोड, घास मंडी, रूडकी रोड, पानी मंडी, दाल मंडी, नई मंडी आदि क्षेत्रों में जलभराव हो गया है। जलभराव के कारण लोग काफी परेशान है। कस्बों में तो जलभराव से बुरा हाल बना हुआ है। काफी घरों के अंदर पानी भर गया है, वहीं जलभराव के कारण रास्ते भी बंद हो गए है। ऐसे में सड़कों में हुए गड्ढे खतरनाक बने हुए है।

Author: हिंदुस्तान सिटी न्यूज़
Post Views: 160





