राजस्थान। हिंदुस्तान सिटी न्यूज

राजस्थान हाईकोर्ट ने राज्य पशु ऊंट की लगातार घटती संख्या पर गंभीर चिंता जताई है। अदालत ने कहा कि यदि यही स्थिति रही तो आने वाले समय में ऊंट का अस्तित्व खतरे में पड़ सकता है।

कोर्ट ने राज्य सरकार से जवाब तलब करते हुए पशुपालन विभाग के निदेशक को अगली सुनवाई में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। रिकॉर्ड के अनुसार, पिछले करीब 45 वर्षों में राजस्थान में ऊंटों की संख्या लगभग 90% घट गई है।
Author: हिंदुस्तान सिटी न्यूज़
Post Views: 191





