Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » चरथावल विधायक पंकज मलिक बोले, तत्काल प्रभाव से होनी चाहिए एसटीपी प्लांट की जांच

चरथावल विधायक पंकज मलिक बोले, तत्काल प्रभाव से होनी चाहिए एसटीपी प्लांट की जांच

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

स्थानीय लोगों की शिकायत पर चरथावल विधायक पंकज मलिक ने किदवईनगर में स्थित एसटीपी प्लांट और वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया है। निरीक्षण के दौरान विधायक को चौतरफा कूडे के पहाड बने हुए दिखाई दिए, वहीं एसटीपी प्लांट बंद मिला है। यहां पर कोई अधिकारी मौके पर विधायक को नहीं मिला। प्लांट पर मौजूद कर्मचारियों ने विधायक को बताया कि गंदे पानी को साफ कर काली नदी और नाले में डाला जा रहा है। यह बात सुनकर विधायक ने कडी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि काली नदी पहले से ही प्रदूषित है। ऐसे में साफ पानी फिर से दूषित पानी में डालकर पैसे की बर्बादी की जा रही है। विधायक ने इस मामले जांच कराने की मांग और सदन के यह मुद्दा उठाने की चेतावनी दी है।
शहर के मोहल्ला किदवईनगर के समीप वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट और एसटीपी प्लांट स्थित है। वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट पर कूडे का निस्तारण न होने के कारण यहां पर वेस्ट के बडे-बडे पहाड बने हुए है। वहीं एसटीपी प्लांट पर गंदे पानी का ट्रीटमेंट नहीं हो रहा है। कूडे और गंदे पानी की बदबू से स्थानीय लोग काफी परेशान है। उनकी शिकायत पर चरथावल विधायक पंकज मलिक मौके पर पहुंचे। उन्होेंने दोनों प्लांट का निरीक्षण किया। कडे के पहाड को देखकर वह दंग रह गए। निरीक्षण के दौरान उन्हें एसटीपी प्लांट में कोई अधिकारी नहीं मिला है। उन्होंने मौके पर मौजूद कर्मचारियों से प्लांट के संबंध में जानकारी प्राप्त की है। कुछ कर्मचारियों ने बताया कि गंदे पानी को साफ कर फिर से नाले डालाा जा रहा है। कुछ कर्मचारियों ने विधायक को बताया कि पानी को साफ कर काली नदी में डाला जा रहा है। विधायक पंकज मलिक ने नाराजगी जताते हुए कहा कि नाला और काली नदी दोनों की गंदे है। काली नदी का पानी पहले से ही प्रदूषित है। ऐसे में साफ पानी को काली नदी और नाले में डालने से केवल पैसे की बर्बादी हो गई है। उन्होंने इस मामले की जांच कराने की मांग की है। वहीं यह मामला सदर में उठाने की चेतावनी भी दी है।

इन्होंने बताया
एसटीपी प्लांट की जांच होनी चाहिए। गंदे पानी को साफ कर फिर से नाले और काली नदी में डालने से पैसे का मिस यूज हो रहा है। दोनों की पहले से गंदे है। इसमें जिला प्रशासन और नगर पालिका प्रशासन व संबंधित अधिकारियों की लापरवाही है। नगर मजिस्ट्रेट, एक्सईएन और ईओ से बात की है। यह सब की लापरवाही है। इसकी तत्काल प्रभाव से भी जांच होनी चाहिए।
पंकज मलिक, विधायक चरथावल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल