मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज


अखिल भारतीय विश्वकर्मा युवा शक्ति दल ट्रस्ट परिवार द्वारा भोपा रोड स्थित भगवान श्री विश्वकर्मा चौक पर निर्जला एकादशी पर मीठे शरबत छबील लगाकर मीठा शरबत वितरण किया गया। निर्जला एकादशी पर आयोजित मीठे शरबत छबील का उद्घाटन नगर विधायक एवं राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार माननीय कपिल देव अग्रवाल जी एवं नगर पालिका परिषद चेयरमैन मीनाक्षी स्वरुप जी ने रीबन काट कर शुभारम्भ किया। वही ट्रस्ट परिवार छबील कार्यक्रम मे आये अथितियों को माला पटका पहनाकर एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया तथा मिठा जल शरबत का प्रभु इच्छा तक वितरण चलता रहा।

एकादशी (खासकर निर्जला एकादशी) पर छबील लगाकर मीठे जल का वितरण इसलिए किया जाता है क्योंकि शास्त्रों में ‘जलदान’ को महादान माना गया है और इस दिन प्यासे को पानी पिलाने का पुण्य कई गुना अधिक होता है।
ट्रस्ट के संस्थापक/ अध्यक्ष संजय धीमान ने जलदान का महात्म्य पर बताया की हिंदू धर्मग्रंथों (जैसे पद्म पुराण) के अनुसार, ज्येष्ठ मास की भीषण गर्मी के समय पड़ने वाली निर्जला एकादशी पर जल और मीठे शर्बत का दान करने से देवताओं और पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है。कठिन तप और सेवा: इस दिन स्वयं व्रतधारी अन्न और जल का त्याग करते है। ऐसे त्याग के दिन दूसरों की सेवा करने और राहगीरों की प्यास बुझाने को ईश्वर की सबसे बड़ी आराधना माना जाता है। ऋतु परिवर्तन का समय यह एकादशी गर्मियों के चरम पर आती है। इस दौरान गर्मी और लू से बचने के लिए लोगों को जल और शर्बत पिलाना जनसेवा का एक बड़ा माध्यम है। अखंड पुण्य फल: शास्त्रों के अनुसार इस दिन जल, फल और छाते का दान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है और व्यक्ति के सभी पापों का नाश होता है
इस अवसर पर ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय धीमान,कोषाध्यक्ष गौरव कुमार, सचिव मंजू धीमान,राधा धीमान, जिलाध्यक्ष संदीप धीमान बैंक वाले, सचिव संदीप धीमान मास्टर जी, उपाध्यक्ष वीरेंद्र धीमान जी,उपाध्यक्ष प्रदीप धीमान फॉरमैन,सदस्य मोहित धीमान,नीलम धीमान,शिव कुमार धीमान,सतीश धीमान सलावे वाले,मुकेश सिधवान,पावन धीमान मास्टर जी,रवि धीमान, वेद जी धीमान, रश्मि बंसल,क्षितिज बंसल,निशान्त धीमान, मोनू धीमान,रजत धीमान सभासद आदि बड़ी संख्या मे लोग मौजूद रहे।





