मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन में जिला कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया ने विभागीय टीम के साथ ऑपरेशन फार्मर फ्रेंड्स के तहत कूकडा रोड के समीप छापेमारी करते हुए उर्वरक का एक अवैध गोदाम पकडा है। जिसमें बायोस्ट्यूमिलेंट्स माइक्रो आदि के लगभग 250 अवैध पेटी पकड़ी गई। टीम ने जिसमें से तीन नमूने लेकर जांच के लिए लैब में भेजा है। उपलब्ध उर्वरक और बायोस्ट्यूमिल्केंट्स को कब्जे में लेकर उक्त गोदाम को सील कर दिया गया। वहीं इस मामले की जानकारी डीएम उमेश मिश्रा को दी गई। उधर नई मंडी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
जिला कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया ने बताया कि शिकायत के आधार पर रतन मार्केट, ग्राम-कूकडा, के परिसर में न्यूट्रीकेयर बायो साईन्स, बरेली के गोदाम का निरीक्षण किया गया। गोदाम में अनाधिकृत रूप से बायोस्टिमुलेन्ट / माईकोन्यूट्रेन्ट भण्डारण पाया गया। जिसके सम्बन्ध में फर्म के मेनेजर द्वारा कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराये और न ही उनके पास कोई उर्वरक प्राधिकार पत्र मिला। इस प्रकार फर्म मेनेजर द्वारा कोई भी अभिलेख प्रस्तुत नहीं किये गये। निरीक्षण के समय फर्म के गोदाम परिसर से टीम द्वारा फर्द तैयार कर उपलब्ध स्टॉक से विभिन्न बायोस्टिमुलेन्ट / माईकोन्यूट्रेन्ट के तीन नमूने ग्रहित किये गये। साडावीर (आर्गेनिक्स उपज वृद्धि कारक), साडावीर लिक्विड व साडावीर (बायो फंगस प्रोटेक्टर) जो कि न्यूट्रीकेयर बायो साईन्स प्रा०लि० ग्राम-कुरतारा जनपद बरेली द्वारा निर्मित हैं। उक्त गोदाम परिसर को बिना उर्वरक प्राधिकार पत्र के पाये जाने पर सील कर दिया गया। उन्होंने बताया कि करन सिंह फर्म मेनेजर और पंकज गंगवार फाउण्डर फर्म न्यूट्रीकेयर बायो साईन्स, बरेली के विरूद्ध उर्वरक (अकार्बनिक, कार्बनिक या मिश्रित) (नियत्रंण) आदेश 1985 के खण्ड-8, 4. 5 एवं 19 तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 व किसानों के साथ धोखाधडी में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

डीएम उमेश मिश्रा ने बताया

कृषि विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए 16 प्राथमिकी विभिन्न माफियाओं के विरुद्ध दर्ज की हैं। साथ ही नकली उर्वरक, कीटनाशक एवं बीज का कारोबार करने वाले माफियाओं की कमर तोड़ दी है। अब तक करोड़ों रूपये का माल पकड़ा गया है। इस तरह की कार्रवाई जनपद में पिछले 10 से 12 वर्षों में नहीं हुई हैं। कृषि विभाग किसानों के हितों के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है।
उमेश मिश्रा, डीएम मुजफ्फरनगर





