मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

पावर कारपोरेशन के मुख्य अभियंता विनोद कुमार और अधीक्षण अभियंता मनोज कुमार के निर्देशन में विभागीय टीम ने एटूजेड कालोनी में छापेमारी की है। इस दौरान दो उपभोक्ताओं के बिजली मीटर टैम्पड पाए गए है। दोनों मीटर रिमोट से संचालित होते पाए गए है। दोनो उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।


अब पावर कारपोरेशन के द्वारा शहर की बडी कालोनी और सोसाइटी में बिजली चोरी को लेकर चैकिंग अभियान चलाया जाएगा। सोमवार को पावर कारपोरेशन के एक्सईएन कुलदीप सिंह के नेतृत्व में टीम ने एटूजेड कालोनी में बिजली चोरी पकडने के लिए चैकिंग अभियान चलाया है। चैकिंग के दौरान दो उपभोक्ताओ द्वारा मीटर टैम्पर / छेडछाड कर अवैध रूप से विद्युत चोरी करते पाये गये।

जांच करने पर पता चला कि बिजली मीटर को रिमोट के माध्यम से संचालित किया जा रहा था। मुख्य अभियंता विनोद कुमार ने बताया कि दोनों उपभोक्ताओं के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी। टीम में सहायक अभियन्ता रेड राघवेन्द्र कुमार, सहायक अभियन्ता (मीटर) कपिल मुनि, सहायक अभियन्ता वाणिज्य-1 दिनेश कुमार, सहायक अभियन्ता वाणिज्य-2 सतेन्द्र कुमार, अवर अभियन्ता रेड दिलीप कुमार एवं शीशराम, अवर अभियन्ता वाणिज्य विजय कुशवाहा, अवर अभियन्ता (तकनीकी) वेदप्रकाश, अवर अभियन्ता (मीटर) भीमराज सिंह आदि मौजूद रहे।






