Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » 25 लाख से बनकर तैयार हुई सीसी रोड का चेयरपर्सन ने किया लोकार्पण

25 लाख से बनकर तैयार हुई सीसी रोड का चेयरपर्सन ने किया लोकार्पण

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

शहर के वार्ड संख्या 15 उत्तरी रामपुरी में राज्यवित्त आयोग से करीब 25 लाख रुपये की लागत से बनी सीसी रोड का चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने लोकार्पण किया है। इस दौरान क्षेत्रीय सभासद सुनीता अंबेडकर ने पालिकाध्यक्ष को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का चित्र भेंट कर सम्मानित किया।
सड़क उद्घाटन के बाद पालिकाध्यक्ष ने सभासदों एवं स्थानीय लोगों के साथ वार्ड का भ्रमण किया तथा नागरिकों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने पूर्व में किए गए निरीक्षण के दौरान प्राथमिकता के आधार पर चयनित विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त कर लंबित समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर शहर के प्रत्येक वार्ड में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने के लिए संकल्पित है। जनहित और नगर के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और सुंदर शहर का निर्माण केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसमें जनता की सहभागिता भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने नागरिकों से स्वच्छता अभियान को सफल बनाने, कूड़ा निर्धारित स्थानों पर डालने तथा नगर को साफ-सुथरा बनाए रखने में सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि नगर पालिका जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और नागरिकों के सुझावों का स्वागत करती है। इस दौरान सभासद सुनीता अंबेडकर, सभासद मनोज वर्मा, सभासद रजत धीमान, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सचिन त्यागी पावटी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य हरेन्द्र शर्मा, प्रमोद अंबेडकर सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल