Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » नीट-यूजी पुनर्परीक्षा को शुचितापूर्ण, पारदर्शी एवं नकलविहीन सम्पन्न कराने को पुलिस अधीक्षक नगर ने किया परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण

नीट-यूजी पुनर्परीक्षा को शुचितापूर्ण, पारदर्शी एवं नकलविहीन सम्पन्न कराने को पुलिस अधीक्षक नगर ने किया परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

 

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित नीट-यूजी पुनर्परीक्षा रविवार को जनपद मुजफ्फरनगर में आयोजित जा रही है। परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं नकलविहीन वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जनपद पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था संबंधी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। इसके तहत पर्याप्त पुलिस बल, सेक्टर एवं जोनल अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है तथा सभी परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर  अमृत जैन द्वारा विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरंतर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं एवं परीक्षा संचालन का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ड्यूटी पर नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करते हुए परीक्षा की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाए रखने पर विशेष बल दिया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा केन्द्रों के प्रवेश द्वारों पर अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग एवं फ्रिस्किंग व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, कंट्रोल रूम से की जा रही सतत निगरानी, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षा कक्षों की निगरानी तथा परीक्षा केन्द्रों के आसपास कानून-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया गया।

पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा निर्देशित किया गया कि परीक्षा अवधि के दौरान परीक्षा केन्द्रों एवं उनके आसपास विशेष सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा परीक्षा प्रक्रिया में व्यवधान उत्पन्न करने के प्रयास की सूचना मिलने पर तत्काल प्रभावी एवं कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल