मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

कृषि निदेशक, उत्तर प्रदेश, कृषि भवन, लखनऊ के निर्देर्शों के अनुपालन में आज दिनांक-19. 06.2026 को नेशनल प्रोजेक्ट ऑन सॉयल हेल्थ एण्ड फर्टिलिटि कर्यकम अन्तर्गत जपनद में चयनित 36 ग्राम पंचायतों मे विशेष अभियान चलाकर मृदा नमूनो का एकत्रीकरण किया गया। जिसमें प्रमोद कुमार सिरोही, उप कृषि निदेशक, मुजफ्फरनगर के द्वारा विकासखण्ड जानसठ की ग्राम पंचायत सलारपुर में कृषक वली मोहम्मद पुत्र मोहरू के खेत से मृदा नमूना एकत्रित करने के साथ ही कृषको को मृदा स्वास्थय से सम्बन्धित जानकारी प्रदान की गयी। कृषको को जागरूक किय गया कि कृषक भाई मृदा की जाँच उपरान्त प्राप्त मृदा स्वास्थ्य कार्ड मे उपलब्ध संस्तुतियों के आधार पर कृषि निवेशो का उपयोग करें, ताकि सभी कृषक भाई आच्छी फसलो का उत्पादन कर सकें।

Author: हिंदुस्तान सिटी न्यूज़
Post Views: 13






