मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के निर्देशानुसार अपंजीकृत क्लीनिकों एवं अस्पतालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत प्राप्त शिकायत के आधार पर ग्राम जट मुझेड़ा में संचालित एक क्लीनिक का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि नितिन द्वारा बिना किसी वैध चिकित्सीय योग्यता एवं आवश्यक चिकित्सीय अभिलेखों के अवैध रूप से चिकित्सकीय प्रैक्टिस की जा रही थी। निरीक्षण टीम द्वारा संबंधित व्यक्ति से चिकित्सकीय प्रैक्टिस हेतु आवश्यक प्रमाण-पत्र एवं दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, किन्तु वह कोई भी वैध अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सका।
नियमों के उल्लंघन एवं अवैध रूप से चिकित्सकीय कार्य किए जाने के दृष्टिगत तत्काल प्रभाव से उक्त क्लीनिक को सील कर दिया गया तथा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
डॉ. महक सिंह, उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं नोडल अधिकारी (अपंजीकृत क्लीनिक एवं अस्पताल) ने बताया कि जनपद में अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों एवं अस्पतालों के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में नियमानुसार कठोर कार्यवाही की जाएगी।






