Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » तूफान में क्षतिग्रस्त हुई सोलर पैनल की प्लेट वैंडर ने नहीं बदली, यूपी नेडा परियोजना प्रभारी ने लगाई फटकार

तूफान में क्षतिग्रस्त हुई सोलर पैनल की प्लेट वैंडर ने नहीं बदली, यूपी नेडा परियोजना प्रभारी ने लगाई फटकार

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

शहरी क्षेत्र के मंधेडा निवासी पूर्व प्रधान की तूफान में सोलर पैनल की प्लेट क्षतिग्रस्त हो गई। इसकी सूचना वैंडर को दी गई। वैंडर ने दूसरी सोलर प्लेट लगाने से साफ इंकार कर दिया। पूर्व प्रधान विकास भवन पहुंचे और यूपीनेडा परियोजना प्रभारी भजन सिंह से शिकायत की। भजन सिंह ने वैंडर को फोन पर जमकर फटकार लगाई और पूर्व प्रधान की सोलर प्लेट बदलने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी वैंडर की स्वयं है।
पिछले दिनों आए तूफान में जनपद में करीब दस सौर ऊर्जा उपभोक्ताओं की सोलर पैनल की प्लेट क्षतिग्रस्त हो गई। जिन्हें वैंडर के द्वारा बदला जा रहा है। गुरुवार को गांव मंधेडा निवासी पूर्व प्रधान मित्र सेन नेडा विभाग में पहुुंचे। उन्होंने यूपी नेडा प्ररियोजना प्रभारी भंजन सिंह को बताया कि पिछले दिनों आए तूफान में उनके सोलर पैनल की प्लेट उड गई और क्षतिग्रस्त हो गई। इस संबंध में उसने वैंडर को सूचना दी। वैंडर ने दूसरी प्लेट लगाने से साफ इंकार कर दिया। पिछले कई दिनों से पूर्व प्रधान वैंडर के चक्कर लगा रहे थे। जब कोई बात नहीं बन पायी तो वह विकास भवन में स्थित नेडा विभाग में पहुंचे। यहां पर उन्होंने यूपीनेडा परियोजना प्रभारी भजन सिंह से शिकायत की। भजन सिंह ने फोन पर वैंडर को तत्काल प्रभाव से पूर्व प्रधान के सोलर पैनल की प्लेट बदलने के निर्देश दिए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल