Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » शासन से आयी करीब 20 करोड की सांसद और विधायक निधि, जनपद में होगे विकास कार्य

शासन से आयी करीब 20 करोड की सांसद और विधायक निधि, जनपद में होगे विकास कार्य

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

जनपद में सांसद और विधायक निधि से विकास की गंगा बहने जा रही है। शासन स्तर से वर्ष 2026.27 के लिए सांसद और विधायक निधि जारी हुई है। करीब 20 करोड की सांसद और विधायक निधि से जनपद में विकास कार्य होगे। शासन स्तर से पांच करोड की सांसद निधि जारी हुई है। वहीं विधायक निधि की प्रथम किश्त ढाई-ढाई करोड की जारी हुई है। अपने क्षेत्र में विकास कार्य कराने के लिए विधायकों ने डीआरडीए में ऑन लाइन प्रस्ताव देने शुरू कर दिए है।
जनपद मुजफ्फरनगर में एक सांसद और छह विधायक है। शासन स्तर से प्रत्येक वर्ष दोनों को विकास कार्य कराने के लिए पांच-पांच करोड की निधि मिलती है। जनपद में कुछ क्षेत्र बिजनौर लोक सभा का भी शामिल है। जहां पर बिजनौर सांसद की निधि से विकास कार्य होते है। वित्तीय वर्ष 2026.27 के लिए शासन स्तर से पांच करोड की सांसद निधि जारी हुई है। वहीं विधायकों को ढाई-ढाई करोड की प्रथत किश्त जारी हुई है। उक्त धनराशि के सापेक्ष विधायकों ने प्रस्ताव देने शुरू कर दिए है। मीरापुर विधान सभा से विधायक मिथलेस पाल के द्वारा 60 प्रस्ताव दिए गए है। चरथावल विधायक पंकज मलिक के द्वारा करीब 40 प्रस्ताव दिए गए है। सदर विधायक एंव राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल के द्वारा करीब 40 प्रस्ताव दिए गए है। बुढाना विधायक राजपाल बालियान के द्वारा अभी चार प्रस्ताव दिए गए है। जिसमें सीसी रोड, नाली, नाला, बारात घर और स्कूल आदि में निर्माण कार्यों के प्रस्ताव शामिल है। जिन पर स्वीकृति की मोहर लगने के बाद कार्यदायी संस्था के द्वारा निर्माण कार्य शुरू कराए जाएगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल