Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » विभागीय योजनाओं से आम जनमानस को किया जागरूक

विभागीय योजनाओं से आम जनमानस को किया जागरूक

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने बताया है की खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा संचालित विपणन विकास सहायता कार्यक्रम (एस०सी०एस०पी०) योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु जनपद की प्रत्येक तहसील में जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता वाले तहसील दिवस में विभागीय योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं आम जनमानस को जागरूक करने हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाना प्रस्तावित है।

तत्क्रम में जिलाधिकारी महोदय, मुजफ्फरनगर द्वारा प्रदान किये गये अनुमोदन उपरान्त दिनांक- 20.06.2026 समय पूर्वान्ह 11.30 स्थान तहसील, बुढ़ाना जनपद मुजफ्फरनगर परिसर में उक्त जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाना नियत है।

उपरोक्त जागरूकता कार्यक्रम जिलाधिकारी  की अध्यक्षता अथवा उनके द्वारा नामित अधिकारी के निर्देशन में आयोजित किया जायेगा। अतः इच्छुक व्यक्ति उक्त कार्यक्रम में नियत तिथि, समय एवं स्थान पर उपस्थित होकर जागरूकता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर शासन एंव इस विभाग द्वारा संचालित की जा रहीं योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल