मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सोमवार को ईओ की स्थिति को साफ कर दिया है। उन्होंने पालिका में कार्यरत ईओ डा. प्रज्ञा सिंह को कार्यमुक्त करते हुए रिलिव कर दिया है। अब नगर पालिका में पवन कुमार ही ईओ रहेगे। नगर पालिका में दो ईओ को लेकर कर्मचारियों के बीच असमजंस की स्थिति बनी हुई थी, लेकर सोमवार की शाम को स्थिति साफ हो गई।
नगर पालिका में कार्यरत ईओ डा. प्रज्र्ञा ंसह का शासन ने ट्रांसफर मुरादाबाद नगर निगम में किया है। विशेष सचिव उदय भानु त्रिपाठी ने आदेश जारी करते हुए डॉक्टर प्रज्ञा सिंह को मुरादाबाद नगर निगम में सहायक नगर आयुक्त के पद पर ट्रांसफर किया है। वहीं पवन कुमार संयुक्त नगर आयुक्त नगर पालिका परिषद जौनपुर का तत्काल प्रभाव से मुजफ्फरनगर नगर पालिका में ट्रांसफर किया है। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने पवन कुमार को ईओ के पद पर ज्वाइन करा दिया है, लेकिन ईओ डा. प्रज्ञा सिंह को अभी तक कार्यमुक्त नहीं किया था।ा डा. प्रज्ञा सिंह के रिलिव न होने के कारण नगर पालिका में दो ईओ को लेकर कर्मचारी असमंजस की स्थिति में थे। तत्काल चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल के कार्य काल में भी कुछ इस प्रकार से हुआ था। तत्कालीन डीएम सेल्वा कुमारी जे ने नगर मजिस्ट्रेट अतुल कुमार को ईओ का चार्ज दिया था, जबकि चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. आरएस राठी को ईओ के प्रशासनिक और वित्तीय अधिकारी दिए थे। उस समय भी कर्मचारियों के बीच असमजंस की स्थिति हो गई थी, लेकिन इस दौरान काफी विवाद हुआ था। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने ईओ को लेकर स्थिति को पूरी तरह से साफ कर दिया है। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने ईओ डा. प्रज्ञा सिंह को रिलिव कर दिया है। अब नगर पालिका में पवन कुमार ही ईओ रहेगे। सोमवार को दोपहर बाद नए ईओ पवन कुमार आफिस पहुंचे और कुछ डाक मार्क की है। वह करीब तीन घंटे आफिस में बैठे है।

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने बताया
नगर पालिका में कार्यरत ईओ डा. प्रज्ञा सिंह को रिलिव कर दिया गया है। जौनपुर से ट्रांसफर होकर आए पवन कुमार को ईओ का चार्ज दिया गया है। अब से पवन कुमार ईओ का समस्त कार्यभार संभालेगे।
मीनाक्षी स्वरूप, चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप





