Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » बारिश और तेज हवा के कारण कई घंटे गायब रही बिजली आपूर्ति

बारिश और तेज हवा के कारण कई घंटे गायब रही बिजली आपूर्ति

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

गुरुवार को चली तेज हवा और बारिश के कारण जनपद की बिजली आपूर्ति कई घंटे गुल रही। हवा की गति तेज होने के कारण करीब 300 से अधिक स्थानों पर बिजली के तार टूटे है। वहीं हाईटेंशन लाइनों पर पेडों की डालियां गिरने से ब्रेकडाउन रहा है। इस बीच करीब 110 से अधिक बिजलीघरों से सप्लाई बंद रही। बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण आधे शहर में पेयजलापूर्ति भी प्रभावित रही है। जिस कारण लोग काफी परेशान रहे है।
पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी से लोगों का बुरा हाल बना हुआ था। दो दिनो से गर्मी के साथ उमस से लोगों का दम भी घुट रहा था। गुरुवार को अचानक मौसम में परिवर्तन हो गया। सुबह करीब साढे तीन बजे आकाश में छाए काले बादल तेज हवा के साथ बरसने लगे। तेज हवा के साथ हुई बारिश से जनपद की बिजली आपूर्ति कई घंटे गुल रही है। आधे शहर में करीब पांच घंटे के बाद सप्लाई चालू हो गई, लेकिन शेष क्षेत्र और देहात क्षेत्र में शाम तक बिजली सप्लाई चालू हो पायी है। बिजली विभाग के कर्मचारियों को टूटे तारों को जोडने में काफी समय लगा है। वहीं ब्रेकडाउन और फाल्ट आदि को भी किया गया है। मुख्य अभियंता विनोद कुमार ने बताया कि तेज हवा और बारिश के कारण तार टूटे है और लाइनों में ब्रेकडाउन हो गया था। फाल्ट आदि को सहीं कराते हुए सप्लाई को दुरूस्त करा दिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल