Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » बिना स्वीकृति 11केवी लाइन शिफ्ट करने पर जेई पर गिरी गाज, चीफ ने किया सस्पेंड

बिना स्वीकृति 11केवी लाइन शिफ्ट करने पर जेई पर गिरी गाज, चीफ ने किया सस्पेंड

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

पावर कारपोरेशन विभाग से बिना स्वीकृति लिए और विभाग में एस्टीमेेंट जमा कराए बिना तुगलकपुर कम्हेडा विद्युत उपकेन्द्र पर तैनात जेई हरि सिंह ने 11केवी जंगल की लाइन को शिफ्ट कर दिया। इस मामले में जांच होने पर मुख्य अभियंता विनोद कुमार ने जेई हरि सिंह को सस्पेंड कर दिया है। वहीं उन्हें विद्युत वितरण खंड चरथावल अधिशासी अभियंता कार्यालय में सम्बद्ध किया गया है।
पुरकाजी के गांव तुगलकरपुर कम्हेड़ा निवासी किसान मोनिस के दादा तुफैल हुसैन के नाम से 63केवीए के ट्रांसफार्मर से विद्युत कनेक्शन है। इस ट्रांसफार्मर पर किसानों के नलकूपों के कनेक्शन दिए गए हैं। पांच दिन पहले तुगलकपुर उपकेंद्र पर तैनात जेई हरि सिंह ने बिना एस्टीमेट तैयार कराए ही नलकूप की नई को शिफ्ट कर दिया। अवर अभियंता ने वक्र्सशाप डिपो से तीन खंभों और 200 मीटर लाइन को निकलवाया। जिसे आंधी-तूफान में हुए नुकसान में दर्शा दिया। अवर अभियंता ने सीधी बिछी हुई लाइन तो खत्म कर किसान के खेत से लाइन उतार दी। जिसकी सूचना किसानों को मिली को उन्होंने विरोध कर हंगामा कर दिया। इस मामले की शिकायत किसान मोनिस ने ऊर्जा मंत्री से की गई। जानसठ क्षेत्र के अधिशासी अभियंता और एसडीओ ने मामले की जांच की। जिसमें अवैध रूप से लाइन डाले जाने की पुष्टि हुई। जिस ट्रांसफार्मर से लाइन जोड़ी गई थी, वह भी ओवरलोड होने पर फुंक गया। मंगलवार को अधीक्षण अभियंता प्रथम खंड ने अपनी रिपोर्ट मुख्य अभियंता को सौंपी है। मुख्य अभियंता विनोद कुमार ने कार्रवाई करते हुए जेई हरि सिंह को निलंबित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल