Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » 31 मई तक बंद रहेंगे सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर के कपाट

31 मई तक बंद रहेंगे सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर के कपाट

सहारनपुर। हिंदुस्तान सिटी न्यूज

शिवालिक पहाड़ियों पर भारी बारिश और खराब मौसम के चलते सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर परिसर में नदी का जलस्तर बढ़ने से नुकसान और जनहानि होने के बाद मंदिर प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। मंदिर व्यवस्थापक राणा आदित्य प्रताप सिंह ने बताया कि मौसम विभाग के अलर्ट को मद्देनजर रखते हुए और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए 29 मई से 31 मई 2026 तक मंदिर में दर्शन बंद रहेंगे। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि मौसम को देखते हुए मंदिर आने से बचें। उन्होंने बताया कि यदि मौसम सही रहा तो मंदिर 1 जून 2026 से पुनः दर्शनार्थ खोला जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल